संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जम्मू कशमीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए 42 जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजली अर्पित करने के उद्देश्य से जीवन रक्षक संजीवनी रक्तदान शिविर द्वारा शुक्रवार को पड़ाव थाना स्थित होटल प्रहलाद इन में पड़ाव थाना एवं जे एच ब्लड बैंक के सहयोग से युवाओं ने रक्तदान कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस शिविर में ग्वालियर एस पी श्री नवनीत भसीन जी भी मौजूद रहे।
जीवन रक्षक संजीवनी रक्तदान शिविर के शिवराज सिकरवार ने बताया कि हम सब पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए उन 42 शहीदों को अपना रक्तदान कर अश्रुपूरित श्रद्धांजंलि अर्पित करते हैं और उन्हें नम्र आंखों से नमन करते हैं। इस अवसर पर शाहनवाज खान, राजू तोमर, मोनू सिकरवार, गिर्राज तोमर, शैलेन्द्र तोमर, रजनी तोमर, गुलशन भदौरिया आदि मौजूद रहे।
