हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

शनीवार की रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार करमा सोनभद्र भरकवाह करमा में बोलेरो का टायर फटने से गाड़ी आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार 9 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों की हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है।

मौके पर डायल 100 ने पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जिसमे 6 लोगों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया और तीन लोगों को सीएचसी केकराही एडमिट किया गया। यह दुर्घटना रात लगभग 11 बजे की है। यह सभी लोग सलखन से प्रयागराज कुम्भ में जा रहे थे।
