तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर खाई में पलटी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, 31 लोग घायल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर खाई में पलटी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, 31 लोग घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में एक तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर खाई में पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बस निकाला गया तथा घायलों को मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

तेज रफ्तार बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर खाई में पलटी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, 31 लोग घायल | New India Times

बताया जा रहा है कि कल शाम लगभग चार बजे यात्री बस संख्या यूपी 31 टी 6848 लखीमपुर से पलिया वापस आ रही थी कि पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा पुल पर पहुंचते ही बस अनियन्त्रित हो गयी और सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारते हुए बस सड़क किनारे खाई में पलट गयी जिसमें अजीत मिश्रा उम्र 18 वर्ष पुत्र सत्यदेव मिश्रा निवासी महोली सीतापुर, अशफाक पुत्र मुमताज उम्र 60 वर्ष निवासी लालपुर ढाका थाना पलिया, ड्राइवर अरुण मिश्रा पुत्र इंद्रदेव मिश्रा निवासी हरसिंग पुर थाना निघासन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि लगभग 31 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पलिया एसडीएम सुनन्दू सुधाकरन, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव व कोतवाल दीपक शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घायलों को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से पलिया सीएचसी में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article