जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ पर दफ्तर में ही हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ईश्वर जाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, हनुमानगढ़/जयपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ पर दफ्तर में ही हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ईश्वर जाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Timesजिला कलेक्टर हनुमानगढ़ पर उनके दफ्तर में ही आज भादरा तहसील के एक व्यक्ति के लठ्ठ से हमला कर दी। लठ्ठ लगने से टेबल का शीशा टूटा गया जबकि कलेक्टर जाकिर हुसैन बाल बाल बच गए। हमलावर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार हमलावर आदतन हमलावर है जिसको अधिकारियों से बूरा बर्ताव के चलते पहले भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार हमलावर अधिकारी पर दवाब बनाकर अपने रिश्तेदारों की कब्जाशुदा जमीनें अपने नाम करवाना चाहता है पर कलेक्टर के पास हमलावर का कोई बात चल नहीं पा रही थी। हमलावर ईश्वर के भादरा उपखंड अधिकारी के न्यायालय में जमीनी विवाद के अनेक मामले चलना बताया जा रहा जिसके तहत ईश्वर ने कल जिला कलेक्टर को दोबारा जांच करने का ज्ञापन दिया था और आज आकर कलेक्टर से चेम्बर में पूछा कि मेरे ज्ञापन पर क्या कार्यवाही हुई। कलेक्टर ने कहा कि सम्बंधित उपखंड अधिकारी को जांच के लिये भेजकर रिपोर्ट मांगी है। इस पर ईश्वर तैश में आकर साथ लाये लठ्ठ से कलेक्टर को मारना चाहा जो टेबल के कांच पर लगा और कांच टूट गया। इस हमले के समय अन्य अधिकारी भी चेम्बर में कलेक्टर के साथ बेठे हुये थे।
जिला कलेक्टर जाकीर हुसैन हमले से किसी भी तरह से विचलित हुये बिना हमेशा की तरह पूरे समय दफ्तर में बैठकर पहले से आहुत की गई मीटिंग व जरुरी कार्य निपटाये। वहीं भादरा तहसील के सरदार गढीया गावं निवासी ईंशवर जाट (30) पुत्र नंदराम जाट हमलावर को पुलिस गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article