नकली शराब के अवैध कारखाने पर पुलिस का छापा, साढे तीन लाख की सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार एक फरार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

नकली शराब के अवैध कारखाने पर पुलिस का छापा, साढे तीन लाख की सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार एक फरार | New India Times

आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने शिरपुर में नकली शराब बनाने के अवैध कारखाने पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में स्प्रिट एवं निर्माण सामग्री जब्त की है। शिरपुर थाने के अंतर्गत खर्दे गांव में यह कार्रवाई की गई है जहां लाखों रुपए की नकली शराब आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी है।

नकली शराब के अवैध कारखाने पर पुलिस का छापा, साढे तीन लाख की सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार एक फरार | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार शिरपुर के ग्राम खर्दे के स्वप्निल भाऊसाहेब पाटील के खेत में शनिवार की शाम पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। खेत में पंहुचते ही पुलिसकर्मी और अफसर चौंक गए क्योंकि यहां खेत के अंदर देशी दारू, बियर, प्लेन आदि शराब बनाने की थोक बंद सामग्री मिली। पुलिस ने खेत के अंदर से 40 पेटी देसी विदेशी शराब, केन लिक्विट, दर्जनों खली बोतलें यहां तक की बोतल पर लगने वाली नकली सील, होलोग्राम सहित कई प्रकार की सामग्री मिली है।

बताया जाता है कि यहां आबकारी विभाग की मिली भगत से कारोबार चल रहा था। कई सालों से ग्राम ख़रदा में नकली शराब बनाने का कार्य किया जाता था। इसकी जानकारी आबकारी और पुलिस को भी थी।

नकली शराब के अवैध कारखाने पर पुलिस का छापा, साढे तीन लाख की सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार एक फरार | New India Times

इस दबिश में पुलिस ने 3 लाख 52 हजार 205 रुपए की शराब व रसायन जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने स्वप्निल भाऊ दास पाटील, सुरेश मनोहर पूजदेकर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.