रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील के अंतर्गत माधव कॉन्वेंट स्कूल मदरानी में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण किया गया। टीकाकरण टीम में मुख्य रूप से मुनी डामोर (NM) रीना बारिया (ANM), विद्यालय संचालक महेश वर्मा, संस्था प्रमुख गणपत सोनी एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग से टीके लगवाये गए। संस्था में कक्षा LKG से 8 वीं तक के 550 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

संस्था के शिक्षक निलेश कटारा द्वारा बच्चों को खसरा- रूबेला की बीमारी के लक्षण बताये गए। इस बीमारी से विकलांकता, असमय मृत्यु, यह मुख्य रूप से नाक, सांस की नली, फेफड़ो का एक संक्रमण है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को वायरस की तरह फैलता है। इस दौरान बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरण किये गए। इस मौके पर समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
