डकैतों को असलहे व कारतूस देने जा रहे आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में असलहे व कारतूस बरामद | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

डकैतों को असलहे व कारतूस देने जा रहे आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में असलहे व कारतूस बरामद | New India Times

डकैतों को असलहे और गोलियां देने जा रहे लगभग आधा दर्जन अभियुक्तों को पुलिस ने घेराव कर भारी संख्या में असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

चित्रकूट मध्य प्रदेश बार्डर के जंगली क्षेत्र में बदमाशों के होने की सूचना पर मानिकपुर थाना प्रभारी के.पी. दुबे, मारकुंडी थाना प्रभारी रामेन्द्र तिवारी, बहिलपुरवा एसओ मो. अकरम, सरैयां चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने फोर्स सहित कल्याणपुर के जंगल की घेराबन्दी शुरू कर दी कि इतने में करीब आधा दर्जन संदिग्ध व्यक्ति जंगल के अंदर जाते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस द्वारा ललकारने पर वे सभी जंगल के अन्दर भागने लगे, उन्हें भागता देख पुलिस ने उन पर गोलियां चलाई जिससे घबरा कर दो अभियुक्तों ने सरेंडर कर दिया एवं सर्चिंग में चार अन्य को भी दबोच लिया गया। इनके पास दो रायफल, पांच तमंचे, एक अद्धि देशी कट्टा, एक पिस्टल के अलावा सत्तर से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

डकैतों को असलहे व कारतूस देने जा रहे आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में असलहे व कारतूस बरामद | New India Times

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम शुशील पाठक, सुनील पाठक पुत्रगण शिवसरन पाठक, निवासी बाल्मीक नगर पश्चिमी-मानिकपुर, रंजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गढ़चपा, बच्ची लाल राजपूत पुत्र शंकर सिंह राजपूत, निवासी गढ़चपा, मौजी लाल कोल पुत्र स्व0 सुखलाल कोल निवासी खदरा-चुरेह केसरुआ व सुखी लाल कोल पुत्र शिवराज कोल निवासी बेलहा-उमरी बताये गये हैं।पुलिस के अनुसार ये सभी बदमाशों को असलहे कारतूस पहुंचाने जा रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article