कई वर्षों से फरार चल रहा चोरी का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कई वर्षों से फरार चल रहा चोरी का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में | New India Times

भोपाल की थाना हनुमानगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरिफ़्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो कई वर्षों से स्थाई वारंटी में फरार चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार थाना हनुमानगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में हनुमानगंज इलाके से चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ दीपक शर्मा पुत्र नन्हेलाल अग्रवाल 34 वर्ष ग्राम रुन्हा थाना नजीराबाद ज़िला भोपाल बजरिया थाना इलाके में एक किराये के मकान में अपना नाम बदल कर रह रहा है।
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दीपक को पकड़ कर जब उस से हिकमते अमली से पुछताछ की तो उसने दो और दो पहिया वाहन थाना हनुमानगंज और थाना पिपलान क्षेत्र से चोरी करने की बात कबूल की।

थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी का कहना है कि आरोपी को धारा 379 के तहत गिरिफ़्तार किया गया है। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit