अस्पतालों में साफ-सफाई के मामले में समझौता नहीं: स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अस्पतालों में साफ-सफाई के मामले में समझौता नहीं: स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट | New India Times

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय में विभागीय कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में पर्याप्त साफ-सफाई रहे, साफ-सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं होगा, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वह स्वयं अस्पतालों में पहुंचकर देखेंगे और साफ-सफाई नहीं पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करेंगे। बैठक के बाद बिना पूर्व सूचना के तुलसीराम सिलावट ने जे.पी. चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

अस्पतालों में साफ-सफाई के मामले में समझौता नहीं: स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट | New India Timesवार्ड में मौजूद स्टॉफ नर्स से वार्ड में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सर्जिकल वार्ड में भर्ती सतनामी नगर, सोनागिरि के दीनदयाल के स्वास्थ्य के संबंध में मंत्री श्री सिलावट ने दीनदयाल का उपचार कर रहे डॉ. श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ. से हुई चर्चा के बाद उन्होंने दीनदयाल को बताया कि उन्हें जल्द ही स्वस्थ होते ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयाँ मिल रही हैं और डॉक्टर और अस्पताल के स्टॉफ द्वारा पूरी-पूरी देखभाल की जा रही है। जे.पी. चिकित्सालय के गेट पर स्ट्रेचर पर मरीज संजू को देखकर मंत्री श्री सिलावट ने सिविल सर्जन से पूछा कि यह स्ट्रेचर पर क्यों है। उन्हें अवगत कराया गया कि स्ट्रेचर पर मरीज संजू को एडवांस न्यूरो ट्रीटमेंट के लिये एम्स रेफर किया गया है। इस पर मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिये कि उन्हें अविलम्ब एम्स में शिफ्ट कराया जाये।

अस्पतालों में साफ-सफाई के मामले में समझौता नहीं: स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट | New India Timesअस्पताल में निरीक्षण के दौरान अपने दो वर्षीय बच्चे को गोद में लिये जनरल वार्ड के बाहर बैठी मण्डीदीप की मायाबाई से उनके अस्पताल आने का कारण पूछा। मायाबाई ने बताया कि वह अपने परिजन की देख-रेख के लिये हॉस्पिटल आई हैं। श्री सिलावट की नजर मायाबाई की गोद में बैठे नन्हें बच्चे पर गई और उन्होंने डॉ. चुघ से बच्चे की ओर देखकर कहा कि बच्चा सामान्य नहीं है, किसी डेफिशिएंशी से ग्रसित है। डॉ. चुघ ने भी इस पर सहमति व्यक्त की। बच्चे की माँ ने बताया कि उसे खून की कमी से संबंधित बीमारी है। इस पर श्री सिलावट ने डॉ. चुघ को निर्देश दिये कि वह आज ही इस बच्चे का परीक्षण कर उसकी डिफिशिएंशी का पता कर उपचार सुनिश्चित करवाकर उन्हें अवगत करवायें।
उन्होंने मरीजों की देखभाल के लिये मौजूद उनके परिजनों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर बातचीत की। अस्पताल में काम करने वाले स्टॉफ, आशा कार्यकर्ता आदि से भी उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी प्राप्त की।

अस्पतालों में साफ-सफाई के मामले में समझौता नहीं: स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट | New India Timesरसोई में पहुंच कर मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चखकर देखा। श्री सिलावट ने कहा कि रसोई में पर्याप्त साफ-सफाई है और भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी है। उन्होंने रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो करवाया और सभी को अच्छे कार्य के लिये बधाई दी। मंत्री श्री सिलावट ने सिविल सर्जन डॉ. चुघ को अस्पताल में साफ-सफाई पर ध्यान देने की हिदायत भी दी। श्री पंकज चतुर्वेदी, एडिशनल डायरेक्टर, हेल्थ श्री विवेक श्रोती और चिकित्सालय के अधिकारी निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट के साथ उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.