इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

दमोह जिले के ऊर्जावान कलेक्टर जिन्होंने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने में अहम भूमिका अदा करने वाले डॉ जे विजय कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया गया साथ ही उनके स्थान पर दमोह जिला की बागडोर अपने हाथ में लेने वाले होनहार नवागत कलेक्टर नीरज कुमार का स्वागत किया गया।
इस मौके पर समस्त जिले के अधिकारियों द्वारा नवागत कलेक्टर का गर्म जोशी से स्वागत सम्मान किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी
डॉ सत्यम कुमार, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर आनंद कोपरिया की उपस्थिति में उनके द्वारा विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें युवा उत्साही अभिषेक गौतम को सम्मानित कर सम्मान पत्र से नवाजा गया। किया। इस अवसर पर मनोज राज, अनिल दुबे, अशोक चौरसिया, घासीराम पटेल, दीपक साहू, जवाहर सिंह, महेंद्र नामदेव, अभिषेक शुक्ला, इमरत लाल रैकवार, फहीम खान, राहुल राय, राकेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
