पेंशनर्स एसोसिएशन मेघनगर ने मनाया पेंशनर्स दिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन मेघनगर ने मनाया पेंशनर्स दिवस | New India Times

मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन मेघनगर ने प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुती नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब परिसर में पेंशनर्स शाखा जिलाध्यक्ष ठाकुर रतनसिंह राठौर (झाबूआ), डॉ. के.के. त्रिवेदी, डॉ. रणजीत नायक डिप्टी कमिश्नर (गुजरात), मेघनगर पेंशनर्स अध्यक्ष श्री नवलसिंह नायक, तेजमल जैन, गोपाल शर्मा के सानिध्य में पेंशनर्स दिवस मनाया गया।

पेंशनर्स एसोसिएशन मेघनगर ने मनाया पेंशनर्स दिवस | New India Times

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेघनगर पेंशनर्स अध्यक्ष श्री नवलसिंह नायक ने बताया कि वृद्ध लोगो का सम्मान किया गया साथ ही उन्होने पेन्शन लोन प्रकरण के संबंध में भी विशेष चर्चा की साथ ही कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण एंव साथियों का पुष्प माला पहनाते हुए शाल-श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। इसी के साथ वर्ष 2018 के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ शारदा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करते हुए पुष्प अर्पण कर किया गया। 75 वर्ष पार करने वाले सभी सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु होने की कामना की वही नए सेवानिवृत्त सदस्यों का स्वागत किया उन्होंने गत वर्ष दिवंगत हुए सदस्यों को भी याद किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री नायक ने आपसी समन्वय के साथ मिलजुलकर काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पधारे डा. त्रिवेदी ने अपने उदबोधन में कहा की मनुष्य कभी भी बुरा नही होता उनकी इंद्रिया स्थिल होती है, मन मस्तिषक हमेशा तंदरुस्त रहता है। विधायक ने अपने उदबोधन में कहा की हमें वृद्ध लोगो का हमेशा सम्मान करना चाहिए। पेश्नर संघ के अध्यक्ष नायक ने अपने उदबोधन में कहा की अपना खाता सम्मलित खातो में खुलवाये, पेन्शन लोन प्रकरण व अपने पी.पी ओ हमेशा संभाल कर रखें।

वुद्धजनों का हुआ सम्मान एवं जांच

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा 160 से अधिक वृद्धजनों की जॉच करवाई गई साथ ही वृद्धजनों के सम्मान में शिक्षा के क्षेत्र में अमरसिंह नायक, रोशन खान पठान, श्रीमति कमला एंव वन विभाग के गोमतसिंह का सम्मान 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर शाल एंव श्री फल से किया गया। समारोह में थादंला के लोकप्रिय विधायक श्री वीरसिंग भूरीया ने भी शिरकत की। समारोह का सफल संचालन कवर लाल सांखला ने किया व आभार प्रदर्शन रामसिंह मावी ने किया!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.