वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संपूर्णानगर के किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र प्रारंभ हो गया है इसके मद्देनजर मिल परिसर यार्ड में क्षेत्र के किसानों द्वारा अपने गन्ने को पेराई हेतु चीनी मिल में लाया जा रहा है, अपनी बारी का इंतजार करते किसानों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता है, इस बीच किसानों को बैठने व शौचालय हेतु यार्ड में कोई व्यवस्था सही से न होने पर किसान खुलेआम स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखे।

इस बाबत किसानों से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए बताया कि यार्ड में जो शौचालय बने हैं उसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है और हम लोग को कौन सा यहां पर घर बनाना है? संवाददाता द्वारा इसकी जानकारी मुख्य गन्ना अधिकारी जे.के. पांडेय से ली गई तो उन्होंने अवगत कराया कि यार्ड में शौचालय बने हुए हैं लेकिन जब संवाददाता ने खुले में शौच करते हुए किसान की तस्वीर दिखाई तो गन्ना अधिकारी के चेहरे का रंग उतर गया, तत्काल प्रभाव से उन्होंने अधिनस्थ कर्मचारियों को फोन से खराब पड़े शौचालय को मरम्मत कर पुनः चलाने का आदेश दिया।
