हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

मत का प्रयोग करना और नामांकन सूची में अपना नाम दर्ज करा कर मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। भारत की नागरिकता का यह भी एक प्रमाण है कि हम सब मतदाता हैं और इसका एक प्रूफ हमारे पास मौजूद है हम सब की कोशिश होनी चाहिए कि सत-प्रतिशत मतदान हो और एक बेहतर समाज का निर्माण हो। इसके लिए सबसे पहले हम सबको मिलकर शत-प्रतिशत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना होगा उक्त बात उपजिलाअधिकारी लहरपुर सुरेश कुमार ने डंडा टेक डिग्री कॉलेज में अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को प्रेरित करते हुए कही। उन्होंने बताया जो भी छात्र 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना नामांकन आज करा ले और यह प्रण लें कम से कम 2 व्यक्तियों का नामांकन अवश्य कराएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया कि लहरपुर तहसील नामांकन प्रक्रीया में सबसे पीछे है इसके लिए हम सभी छात्रों को युवाओं को आगे आना होगा तभी भारत प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेगा। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का प्रबन्धक शाह फैसल शोएब ने स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर राहुल श्रीवास्तव (प्राचार्य), पुनीत दीक्षित, विजय कुमार, संजीता मिश्रा, लक्ष्मण सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
