छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रमन सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता, किये गये वादे नहीं हुए पूरे: माणिकराव ठाकरे | New India Times

मकसूद अली, छत्तीसगढ़, NIT :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: रमन सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता, किये गये वादे नहीं हुए पूरे: माणिकराव ठाकरे | New India Times

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माणिकराव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डा.रमणसिंह द्वारा गत 15 वर्षो में किए गए वादों को पूरा नही करना भारी पड़ सकता है क्योंकि क्षेत्र की जनता में रमन सिंह की सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, जनता अब परिवर्तन चाहती है। दुर्ग शहर, वैशाली नगर एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कई बैठकें लेने के बाद यह निष्कर्ष निकल रहा है कि इन तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का ही प्रत्याशी विजयी रहेगा।

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माणिकराव ठाकरे ने दो दिन से भिलाई-दुर्ग में सामाजिक बैठके ले रहे हैं। वार्ड 42 कसारीडीह स्थित बुध्द विहार, रविदास नगर, महाराष्ट्र मंडल, जवाहर नगर, वैशाली नगर, हुडको के महाराष्ट्र मंडल कार्यालय, केलाबाडी आदि में उन्होंने लोगों के साथ बैठक ली। मीडिया को उन्होंने बताया कि रमन सरकार के झूठे वादों से अब लोग उब चुके हैं, परिवर्तन परिवर्तन की लहर चल रही है, 15 वर्षों से जो डॉ. रमन से लागों ने अपेक्षाएं रखी थी, उस पर वे खरा नहीं उतर पाए हैं, किसानों का कर्जा माफी, बोनस, बेरोजगारों को रोजगार आदि में वे नाकाम रहे हैं। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवानें में कोई सार्थक पहल नही की गई है। राज्य में डॉ. रमन तथा केंद्र में मोदी सरकार झूठ बोलकर लोगों को वरगला रही है लेकिन झूठ का सहारा लेकर वोट लेना ज्यादा समय तक नहीं रह सकता। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस सभी धर्म, जाति, भाषा को साथ लेकर चलने वाली सबसे पुरानी पार्टी है, जो विचारधारा जवाहरलाल नेहरू ने दी है उसी पर कांग्रेस चल रही है। इस बार छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार बनेगी ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यवतमाल महाराष्ट्र के पार्षद जावेद अंसारी, पार्षद बबलीभाई, नागपूर कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी, सुनील गुलगुलवार, प्रकाश शिवणकर, संतोष खिरोडकर आदी उपस्थित थे।

By nit