हिंदू संत-पुजारियों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का किया फैसला, मंहत स्वामी पुष्करानंद जी महाराज (निर्दलीय), आशीष शर्मा (शिवसेना) और अनूप यादव (हिंदू महासभा) को संत समिति से किया बाहर | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हिंदू संत-पुजारियों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का किया फैसला, मंहत स्वामी पुष्करानंद जी महाराज (निर्दलीय), आशीष शर्मा (शिवसेना) और अनूप यादव (हिंदू महासभा) को संत समिति से किया बाहर | New India Times

अखिल भारतीय संत-पुजारी समाज समीति ने भाजपा की सशक्त उम्मीदवार श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के मुक़ाबले राजनैतिक प्रतिद्वंदी के रूप में खड़े होने के आरोप में हिंदू बागी उम्मीदवार सर्वश्री पुष्करानंद जी महाराज, आशीष शर्मा (शिवसेना) और एडवोकेट अनूप यादव (हिंदू महासभा) को संत पूजारी समीति ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

अखिल भारतीय संत-पुजारी समिति के हरीकृष्ण मुखिया, लोकेश शुक्ल, ललित कानूगो, स्वामी दादू दयाल, बाल्या महाराज, योगेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र त्रिवेदी व अवधेश पांडे ने निर्णय लिया है कि वे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी के समर्थन में उतरकर उनका प्रचार-प्रसार करेंगे। बागी उम्मीदवारों पर अंकुश लगाने के लिए यह कारगर पैंतरा खेला गया है। संत पुजारी समाज के दबाव में हालांकि हिंदू महासभा के प्रत्याशी एडवोकेट अनूप यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

अब मैदान में 10 प्रत्याशी सर्वश्री (1) अर्चना चिटनीस (भाजपा), (2) रविन्द्र महाजन (कांग्रेस), (3) ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेराभैया (निर्दलीय) (4) आशीष शर्मा (शिवसेना), (5) शौकत अली (लोजपा), (6) मनोज पवार (बसपा), (7) शरीफ राजगीर (निर्दलीय), (8) महंत स्वामी पुष्करानंद जी महाराज (निर्दलीय), (9) दयाशंकर यादव (निर्दलीय) एंव (10)विजय गांजेवाला के नाम शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article