जमील खान, इटवा/ सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर के तहसील इटवा क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया गांव के निवासी मो. उमर पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम ने ग्राम प्रधान कम्हरिया पर जबरन ज़मीन कब्ज़ा करवाने का आरोप लगाया है। उपजिलाधिकारी इटवा को दिए पत्र में अपने चाचा के द्वारा पैतृक संपत्ति को सिर्फ अपने नाम करवा लेने का आरोप लगया है जबकि उक्त विवादित ज़मीन पर कोर्ट द्वारा स्टे था।आरोप है कि 13 नवंबर की रात को ग्राम प्रधान द्वारा असलहे के बल पर मो. हसन का कब्ज़ा दिलवाई गयी है। मो. उमर द्वारा विरोध करने पर ग्राम प्रधान व चाचा ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया जिस कारण उसने भाग कर अपनी जान बचाई।
शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी इटवा ने जांच के आदेश दे दिये हैं।
