अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

न्यू इंडिया फाउंडेशन एनजीओ झांसी ने आज दिनांक 6 नवंबर शाम को सखी हनुमान मंदिर के सामने निर्धन बच्चों तथा बुजुर्गों के साथ दीपोत्सव पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर मंदिर के सामने उपस्थित सभी निर्धन बच्चों तथा बुजुर्गों को वस्त्र मिष्ठान फुलझड़ी के साथ दीपदान भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के समर्थ व्यक्तियों को निर्धन बच्चों के प्रति जागरूक करना निर्धारित था। निर्धन बच्चों के साथ दिवाली मना कर जहां एक ओर संस्था के सदस्यों को खुशी मिली वहीं दूसरी ओर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देख कर आसपास के लोग भी भाव विभोर हो गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणि सदस्य महिला संगठन एवं समाज सेविका श्रीमती शशि मिश्रा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन न्यू इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मिथिलेश बाजपेई तथा उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता के मार्गदर्शन में पूज्य गुरुदेव सिद्धेश्वर मंदिर मंडलेश्वर श्री हरिओम पाठक के आशीर्वाद से किया गया। प्रीति तिवारी, दीप्ति विश्नोई, रिचा निखरा, सुमित नीरा, गौरव साहू, आशीष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन करते हुए अंत में संस्था के कोऑर्डिनेटर राहुल कंचन ने उपस्थित सभी सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। न्यू इंडिया फाउंडेशन एनजीओ ने सभी नगर वासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
