पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा, छपारा/सिवनी (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत छपारा की सबसे चर्चित और काले कारनामों के नाम से जाने वाली ग्राम पंचायत छपारा में अब आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। दरअसल पूरा मामला छपारा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 20 गोकलपुर के दलसागर में आचार संहिता लागू होने के बाद सरपंच और उपसरपंच की सांठगांठ से सीसी रोड निर्माण चोरी छुपे किए जाने के मामले में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ सहित अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन और केवलारी विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर तथा छपारा तहसीलदार को सरपंच एवं उपसरपंच के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जांच प्रतिवेदन दे दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 20 गोकलपुर के दलसागर में आचार संहिता लागू होने के बाद सरपंच श्रीमती पूनम सैयाम और उपसरपंच सुरजीत सिंह ठाकुर की मिलीभगत से 27 अक्टूबर को छपारा सचिव को संज्ञान दिए बगैर चोरी छुपे सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया था। जिस पर छपारा सचिव बालकराम उईके आर ई एस विभाग के एसडीओ डीडी चौधरी के साथ जाकर उक्त सीसी रोड निर्माण मैं तत्काल रोक लगाने के दिशा निर्देश दे दिए थे लेकिन सरपंच और उपसरपंच की सांठगांठ के चलते उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य को पुणे 28 और 29 अक्टूबर को प्रारंभ करा दिया गया था। जिसके बाद छपारा पंचायत के सचिव ने जनपद पंचायत छपारा के खंड पंचायत अधिकारी सोहनलाल मार्सकोले को को लिखित सूचना देकर उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि उनके बगैर संज्ञान के सरपंच और उपसरपंच के द्वारा या निर्माण कार्य आचार संहिता लगने के बावजूद जबरन और चोरी छुपे किया जा रहा है।
## *वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी में सामने आई हकीकत* ##
इस मामले में जनपद पंचायत के सीईओ शिवानी मिश्रा के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनपद पंचायत के पीसीओ तेकाम और अभिलाष दुबे को हो रहे सीसी रोड निर्माण के मौके स्थल पर पहुंचाया गया जहां पर दोनों अधिकारियों ने उक्त निर्माण कार्य प्रारंभ अवस्था में पाया जिसकी तत्काल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हुए पंचनामा बनाकर जनपद पंचायत सीईओ को सौंप दिया गया। जिसके बाद जनपद पंचायत सीईओ ने छपारा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पूनम सैयम और उप सरपंच सुरजीत सिंह ठाकुर को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दोषी पाते हुए संबंधित दस्तावेज और वीडियोग्राफी फोटोग्राफी सहित अपना जांच प्रतिवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी सहित केवलारी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर को भेज दिया गया है। इस मामले में 30 अक्टूबर दिन मंगलवार को छपारा तहसीलदार श्रीमती ज्योति ठोके ने भी अपने अमले के साथ जाकर मौके स्थल पर उक्त सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण कर लिया है। कई महीनों से सरपंच और उपसरपंच की सांठगांठ के चलते सैंकड़ों निर्माण कार्य सहित लाखों रुपए के फर्जी बिल बाउचर लगाकर अपने संबंधितो को फायदा पहुंचाने के मामले में भी उक्त दोनों लोगों की शिकायत जिला कलेक्टर के अलावा जिला पंचायत सीईओ को भी की जा चुकी थी बावजूद इसके इनके ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है लेकिन अब आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपनी मनमर्जी और चोरी छुपे सीसी रोड निर्माण कार्य के मामले में कभी भी छपारा सरपंच और उपसरपंच पर निर्वाचन आयोग निलंबन की कारवाही कर सकता है।
