पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

मतदान जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित स्वीप की गतिविधियों के तहत सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गतिविधियां निरंतर की जा रही है। इसके तहत विधानसभा चुनाव 2018 अन्तर्गत जनपद स्तर पर द्विव्यांग, वृद्धाजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश संबंधित रैली विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर से नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालकर ग्रामीणों में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मतदान के महत्व से संबंधी बैनर व नारों से मतदाताओं को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस रैली में श्री आर.एस. तॅवर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री अनिल व्यास बी.ई.ओ., श्री गंगाराम अचाले बी.आर.सी., श्री प्रवीण भाटी ए.पी.ओ.(मनरेगा), श्री राजेंद्र दरबार, श्री जीवन मकवाना जनशिक्षक सहित अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे है।
