हिंदू युवा वाहिनी के समसरता व सहभोज कार्यक्रम में उमड़ा हिंदुओं का जन सैलाब | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हिंदू युवा वाहिनी के समसरता व सहभोज कार्यक्रम में उमड़ा हिंदुओं का जन सैलाब | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया के बुधवा गांव में हिंदू युवा वाहिनी के समरसता एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन भुजवा पलिया में हुआ जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने की।

हिंदू युवा वाहिनी के समसरता व सहभोज कार्यक्रम में उमड़ा हिंदुओं का जन सैलाब | New India Times

बिपिन मिश्रा ने बताया कि हिंदुओं को एकजुट होकर क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार, हिन्दुओं के हो रहे शोषण के खिलाफ खड़े होना चाहिए, हम किसी जाति के न होकर सिर्फ एक हिन्दू ही रहें, हमें जाति के नाम पर भटकाया जाता रहा है तोड़ा जाता रहा है लेकिन अब हम नहीं टूटेंगे। अब हम हिन्दू युवा वाहिनी संगगठन से जुड़ कर हिंदुत्व की रक्षा करेंगे। वहीं मंच का संचालन कर रहे सक्षम शुक्ला ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण के विषय में भी बोला। रेशम सिंह ने हमारे देश के महापुरुषों की उपलब्धियां गिनाई।

इस समागम में पलिया भीरा सहित संपूर्णानगर के हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित हुए। पलिया के पूर्व पालिका अध्यक्ष वीके गुप्ता, युवा नेता गजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जिला मंत्री राजकुमार राठौर, ब्लाक प्रभारी सतेंद्र मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष सक्षम शुक्ला, ब्लॉक उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, संपूर्णानगर नगर प्रभारी आलोक प्रताप सिंह, नगर संयोजक उमेश चंद सैंनी, नगर महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शुक्ला आदि सहित सैकड़ों की तादात में हिन्दू पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.