वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की मैलानी रेंज में मारे गये वन रक्षक सुखपाल सिंह का राजकीय सम्मान से उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक बफरजोन की मैलानी रेंज के महुरेना बीट मे तैनात वन रक्षक सुख पाल सिंह की गश्त के दौरान पसियापुर के पास अज्ञात बदमाशों के द्वारा धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी थी ।उनका शव अगले दिन सुबह लावारिश अवस्था मे गन्ने के खेत के पास पाया था ।पोस्टमार्टम के उपरांत आज दोपहर उनके पैतृक गाँव पिपरिया डीह मे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विजय ने दी ।डी एम शैलेन्द्र सिंह की मौजूदगी में वन एव पुलिस विभाग के स्टाफ ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया ।इस मौके पर पवन कुमार प्रधान प्रमुख वन्य जीव संरक्षक उ प्र लखनऊ ,फील्ड डायरेक्टर रमेश पांडे, डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार पटेल एव महावीर कॉन्जलि, रेंजर गोला एव महेशपुर बनारसी दास मौर्या ,रेंजर मैलानी डी एस यादव ,वन दरोग़ा ओम प्रकाश वर्मा ,राम नरेश वर्मा , शिवकुमार कश्यप ,कोतवाल गोला प्रमोद कुमार मिश्र , वाल अधिकार आयोग की सदस्या डॉक्टर प्रीति वर्मा,आसीश पाण्डे के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे ।प्रमुख संरक्षक ने मृतक परिवार के एक सदस्य को नियमानुसार नौकरी,वन बिभाग एव शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया ।प्रीति वर्मा ने हत्या आरोपियों को शीघ्र जेल भेजने की माँग अधिकारियो से की है।
