बच्चों की थाल से खाकर जिलाधिकारी ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता | New India Times
फराज़ अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT:
बच्चों की थाल से खाकर जिलाधिकारी ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता | New India Times

बहराइच जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव विद्यादान के तहत शनिवार को विकास खण्ड चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर में पढ़ाने के उद्देश्य से पहुंचकर विद्यालय परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर एमडीएम के तहत बच्चों को दिये जा रहे भोजन सब्जी व चावल की गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं चम्मच लेकर एमडीएम खा रहे बच्चों की थाल से खाने लगीं।

बच्चों की थाल से खाकर जिलाधिकारी ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता | New India Timesएमडीएम के तहत बने भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर हीमौजूद बीएसए एके तिवारी को खाद्य सामग्री का नमूना लेकर जांच कराये जाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोई का भी निरीक्षण कर एमडीएम में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों का बारीकी से जायज़ा लेते हुए निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के एक्सपायरी डेट व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने रसोईया को हिदायत देते हुए कहा कि खाना बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा खाद्य पदार्थों का उचित प्रकार से भण्डारण किया जाय। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम की गुणवत्त्ता संतोषजनक पाई गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article