भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 7 मोटरसाइकिलें किया बरामद | New India Times
अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT:
भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 7 मोटरसाइकिलें किया बरामद | New India Times

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरिफ्तार कर उनके पास से सात दो पहिया वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम बांच पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि छोला विश्राम घाट के पास तिराहे पर दो युवक बिना नम्बर की पेशन प्रो बाइक पर बैठे हैं जो गाड़ी को कम कीमत में बेचने की बात कर रहे हैं ।क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये गये हुल्ये के अधार पर दोनों युवकों को पकड़ कर जब उनसे पूछताछ की तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके । लेकिन जब उनके साथ सख्ती की गई तो उन लोगों ने गाड़ी चोरी की होने की बात कबूल की। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम इरफान 24 वर्ष पुत्र मुन्ने खां फिजा कालोनी निशातपुरा ,वा इरफान खान उर्फ चपाती 21 वर्ष पुत्र जैगउल्ला खान शरीफ मस्जिद के पास फिजा कालोनी निशातपुरा होना बताया। पूछ ताछ में आरोपियों ने भोपाल के टीटी नगर , निशातपुरा , कोहेफिजा से भी वाहन चोरी करना बताया साथ ही साथ यह भी बताया कि सलमान नाम के युवक को गाड़ी बेचा है । पुलिस ने सलमान को भी हिरासत में लेकर आरोपियों के पास से 7 वाहन जब्त कर पूछताछ कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article