समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष के आवास पर मनायी गयी सरदार भगत सिंह की जयंती | New India Times
वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष के आवास पर मनायी गयी सरदार भगत सिंह की जयंती | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में सरदार भगत सिंह की जयंती समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वारिस अली अंसारी के आवास पर हुआ ।इस मौके पर वारिस अली अंसारी ने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह भारत देश की महान विभूति है जिन्होंने हमें अपने देश पर मर मिटने की ताकत दी है और देश प्रेम क्या है ये बताया है, ऐसे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनक द्वारा किये गए त्याग को कोई माप नहीं सकता। उन्होंने अपनी मात्र 23 साल की उम्र में ही अपने देश के लिए अपने प्राण व अपना परिवार व अपनी युवावस्था की खुशियाँ न्योछावर कर दी थी ताकि हम चैन से जी सके।
भारत की आजादी की लड़ाई के समय, भगत सिंह सिख परिवार में जन्मे और न सिर्फ सिख समुदाय का बल्कि हम भारतीयों का सिर गर्व से उंचा कर दिया। उनका कहना था कि देश के जवान देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। देश का हुलिया बदल सकते है और देश को आजाद भी करा सकते हैं। सरदार भगत सिंह का जीवन भी संघर्ष से परिपूर्ण था।
इस अवसर पर गोला विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा,विधानसभा उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव,निर्मल सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष सर्वेश गौतम, राजू भार्गव, आजाद भारती,जलीस मंसूरी, यूनुस अली, मो आसिफ अंसारी, जमील मंसूरी, रज़ी खान, अमन खान आमिर, नन्द किशोर भार्गव, जमील मंसूरी व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article