जन मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को निःशुल्क वितरित की सिनेटरी नैपकिन | New India Times
वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
जन मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को निःशुल्क वितरित की सिनेटरी नैपकिन | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के नगर गोला गोकर्णनाथ में जन मानव सेवा संस्थान गोला की महिला पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को सिनेटरी नैपकिन निःशुल्क वितरित किये। संस्थान द्वारा जनवरी माह २०१८ से लगातार चलाये जा रहे “किशोरी सुरक्षा अभियान” के तहत संस्थान अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तीर्थ व उच्च प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोक गिरि मंदिर , की १३ वर्ष से ऊपर की छात्राओं को एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने किशोरियों के माँ बनने की स्वाभाविक प्रक्रिया मासिक धर्म के बारे में जागरूक करते हुए ऐसे में साफ सफाई से रहने , संक्रमण से बचने, साफ धुला कपड़ा , कॉटन अथवा सिनेटरी नैपकिन के उपयोग की सलाह दी व ऐसे में होने वाली परेशानियों से बचने के घरेलु उपाय बताये तथा उक्त दोनों विद्यालयों की जरूरतमंद छात्राओं को सिनेटरी नैपकिन युक्त “किशोरी सुरक्षा किट ” निःशुल्क वितरित की। लगातार ९ माह से जागरूकता अभियान चलाने से किशोरियों में मासिक धर्म को लेकर मन में पनपने वाली आशंकाएं समाप्त हुई हैं व उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है तथा अब प्रत्येक माह विद्यालय की छात्राएं संस्थान के दवारा सिनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम में प्रसन्ता पूर्वक उपस्थित रहती हैं। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश कुमार , गौरव पूरी , जितेश मेहता , डॉ. अश्वनी वर्मा , श्रीमती नीलम, सुनीता, नीतू सिंह, पूर्ति पुरी , कुमुद मेहता, स्कूल स्टाफ में श्री लोने सिंह की प्रधानाध्यापिका मंजू लता जी, त्रिलोक गिरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज बाला जी व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार जी सहित छात्राओं की महिला अभिवावक मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article