"स्वच्छता ही सेवा" संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times
अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:
"स्वच्छता ही सेवा" संगोष्ठी का हुआ आयोजन | New India Times

भिण्ड जिले की रौन तहसील में संस्कार विधालय के मीटिंग हाल में क्षेत्रिय युवाओ के साथ स्वच्छता ही सेवा एवं युवा संवाद और युवा सम्मान समारोह का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंध रामजानकी युवा मण्डल व्दारा शुक्रबार दोपहर 2 बजे किया गया। जिसमें अतिथियों व्दारा राष्ट्र पिता महांत्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। तदोपरांत अतिथियों के उद्बोधन से सभी क्षेत्रिय युवाओ को स्वच्छता ही सेवा , स्वच्छता ही संकल्प , के बिषय पर मार्दिशित किया गया और युवाओं से भी संवाद करवाया गया, जिसमे प्रथम, व्दीतिय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया एवं अंत में स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर प्राचार्य इन्द्रसिहं चौहान, राजीव कुमार शर्मा, शालवेन्द्र सिहं राजावत, जितेन्द्र सिहं चौहान, धर्मन्द्र श्रीवास्तव, अंकित सिहं चौहान, पिन्टू सिहं चौहान, सुनील गुप्ता, बृजेन्द्र सिहं दूधिया आदि क्षेत्रिय यु्वा मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article