घंसौर अस्पताल के टैंकर से 3 किलोमीटर दूर निजी भूमि पर कराया जा रहा कार्य | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप), NIT; 

घंसौर अस्पताल के टैंकर से 3 किलोमीटर दूर निजी भूमि पर कराया जा रहा कार्य | New India Times​मुख्यालय घंसौर में पदस्थ बीएमओ की मनमानी चरम पkर पहुंच चुकी है। अस्पताल की सरकारी संपत्ति का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। घंसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को पेयजल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक योगेंद्र सिंह द्वारा विधायक निधि से वाटर टैंकर उपलब्ध कराया गया था लेकिन शासकीय टैंकर का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घंसौर अस्पताल के सरकारी टैंकर का उपयोग डॉक्टर विजेंद्र चौधरी द्वारा हाल ही में पटवारी हल्का नंबर 38 बालपुर ग्राम के पास लाखों रुपए खर्च कर खरीदी गई भूमि पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों में जल आपूर्ति के लिए किया जा रहा है, उक्त भूमि पर बीएमओ कुछ पक्के निर्माण कार्य करा रहे हैं जिसमें पानी भरकर सीमेंट का मसाला बनाने में उपयोग करने के लिए किया जा रहा है। किसी कार्यवाही की परवाह किए बिना शासकीय संपत्ति का निजी उपयोग कहां तक उचित है यह तो शासन-प्रशासन जाने।

जब सीएचएमओ से टैंकर के दुरुपयोग के मामले में दूरभाष से चर्चा हुई तो उन्होंने बीएमओ से पूछकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त टैंकर विधायक योगेंद्र सिंह से पूछ कर बीएमओ अपनी निजी भूमि पर निर्माण कार्य में उपयोग करने के लिए ले गए हैं , वही जब विधायक योगेंद्र सिंह से शासकीय टैंकर का निजी उपयोग करने के मामले में बीएमओ को स्वीकृति देने के मामले में चर्चा की गई तो उन्होंने किसी तरह की अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया,  इससे साफ हो गया कि बीएमओ विजेंद्र चौधरी अपने अधिकारियों के संरक्षण में मनमानी कर रहे हैं । अस्पताल में व्याप्त भर्राशाही और मनमानी के चलते अपने अधिकारों से ऊपर जाकर बीएमओ हाल ही में मलेरिया की दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगा चुके हैं जो प्रतिबंध अब तक बरकरार है।

आपके द्वारा बताया गया तो मैने बी एम् ओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि विधायक से पूछकर के गए है ,आगे आप लोग जाने आपका उनका क्या झगड़ा है आप लोग तो उनके पीछे पड़े रहते है मुझे बीच में क्यों लाते हो आप उन्हीं से पूछ लो: सी एच एम ओ सिवनी के सी मेश्राम। 

  • टैंकर को आज शिविर में होना था मैने कोई अनुमति नहीं दी बी एम् ओ को की टैंकर ले जाए ,मुझे तो पता ही नहीं था ,ऐसा नहीं होना चाहिए: विधायक लखनादौन योगेन्द्र सिंह बाबा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article