आरक्षण के विरोध में वोट फॉर नोटा का बैनर लगा कर दर्ज कराया गया विरोध | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

आरक्षण के विरोध में वोट फॉर नोटा का बैनर लगा कर दर्ज कराया गया विरोध | New India Times​धार जिला के विकासखंड तिरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बोधवाडा के गांव रायपुरिया में पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के ग्रामवासियों ने रविवार के दिन इकट्ठा होकर रायपुरिया फाटे पर एससी एसटी एक्ट के विरोध में तथा आरक्षण के विरोध में वोट फॉर नोटा का बैनर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिसमें लिखा है कि गांव में कोई भी राजनीतिक पार्टियाँ वोट मांग कर हमें शर्मिंदा ना करें। इस अवसर पर ग्रामवासियों में विरोध चरम पर था। उन्होंने एससी एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में नारेबाजी की। जिसमें गांव के 60-70 युवा वर्ग शामिल हुए और गांव के अरविंद सिंह राठौर तथा भूपेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि अगर कोई भी राजनीतिक दल सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के हक की बात नहीं करती है तो सभी स्वर्ण वर्ग के ग्रामवासी एकमत होकर के नोटा का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर विरोध के स्वर सुनकर आसपास के इलाके के लोग भी शामिल हुए।​आरक्षण के विरोध में वोट फॉर नोटा का बैनर लगा कर दर्ज कराया गया विरोध | New India Timesइस मौके पर ग्राम के दिलीप जाट, संतोष मारू, परमानन्द मारू, सुरेन्द्रसिंह राठौर, महेश जाट, लखन कुमावत, मनोहर सिंह राठौर,पंकज जाट, जितेंद्र जाट, कुलदीप राठौर, जितेंद्र राठौर, विजय सिंह, देवेन्द्र सिंह, हुकुमसिंह, समरथ जाट, महेन्द्रसिंह राठौर, लाखनसिंह आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 यह जानकारी अरविंदसिंह राठौर द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article