श्रावण के पावन अवसर पर निकल रही हैं कांवड़ यात्राएं, कावड़ियों का हो रहा है स्वागत | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; ​श्रावण के पावन अवसर पर निकल रही हैं कांवड़ यात्राएं, कावड़ियों का हो रहा है स्वागत | New India Times

  • झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम अगराल के युवाओं ने कांवडियों का किया गर्मजोशी से स्वागत।

श्रावण के पावन अवसर पर कावड़ियों के लगातार धार्मिक यात्राओं पर चलने का दौर अक्सर देखा जा रहा है। बताते हैं कि बारिश के मौसम में तमाम नदियां जैसे गंगा, जमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, मां नर्मदा आदि नदियों का जल बारिश के माध्यम से बहता हुआ तमाम नदियों में समावेश होता है, इसीलिए कांवड़िए नदियों से जल भरकर अपने अपने क्षेत्र के बड़े-बड़े मठ मंदिरों शिव मंदिर पर जाकर शिवलिंगों पर पवित्र जल से अभिषेक करते हैं। इसी तारतम में झाबुआ जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर ग्राम फुट तालाब से होती हुई इस तरह की धार्मिक यात्रा अक्सर गुजर रही है। कावड़ियों का पुष्प वर्षा करते हुए गर्मजोशी से स्वागत ग्राम अग्रवाल के आशीष बघेल मित्र मंडल के द्वारा आर्मीश कावड यात्रा का किया गया। कांवडियों का स्वागत करने वाले राजु भाई, पुंजालाल, प्रेमचंद, दिनेश, रोनक, रोहित, राहुल, लक्षमण, सरवन, आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा हर हर बमबम जेसे जयकारे लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article