संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मंगलवार 7 अगस्त 2018 को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रमुआ जिला ग्वालियर में बच्चों व महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं चित्रकला के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक जी के एस एस संस्था श्री प्रकाश सिंह नीम राजे संस्थापक एवं सहयोगी संस्था वामा श्री सामाजिक संस्था के संभागीय अध्यक्ष श्री विवेक गोयल एवं श्री अशोक जैन श्रीमती रीना शर्मा एवं सुश्री अंजली शर्मा के संयुक्त तत्वधान में स्कूल में बच्चों व महिलाओं को स्वास्थ्य व साक्षर बनाने हेतु डॉ पर पलने समझाइश दी एवं महिलाओं को स्तनपान के बारे में जानकारी दी एवं बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए।
श्री संजय त्रिपाठी हिंदुस्तान टाइम्स एक्सप्रेस श्री शैलेंद्र शर्मा द्वारा समाचार पत्रों का समाज के लाभकारी होने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छवन लाल एवं महिला काउंसलर प्रीति जोशी द्वारा कार्यक्रम में अन्य बातों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अशोक गोयल महिला अपराध शाखा ग्वालियर ने कार्यक्रम में बच्चों में महिलाओं के स्वास्थ्य रहने व साफ सफाई रखने के बारे में कहा एवं पुलिस द्वारा की जाने वाली सहायता के बारे में बताया एवं श्री गोयल 1090 नंबर की शुरुआत की जहां महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए महिलाएं इस नंबर का प्रयोग कर सकती हैं।
