हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT;
क्षेत्र के प्रसिद्ध जंगली नाथ मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की पूजा करते समय नगर के मोहल्ला बेहटी निवासी हरगोविंद पुरी की पत्नी की सोने की चेन एक अज्ञात महिला खींचकर फरार हो गई। दिलचस्प बात यह है कि मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहती है और CCTV कैमरे भी लगे हैं पीड़ित की सुचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश जारी कर दी । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और हमारा प्रयास है कि जल्द ही चोर को ढूंढ निकाला जाए।
