प्रदेश में जनआशीर्वाद नहीं, अपनी विदाई यात्रा पर निकले हैं शिवराज सिंह: आलोक अग्रवाल; आप के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की 14 साल के काल को बताया कुशासन और लूट का शासन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

प्रदेश में जनआशीर्वाद नहीं, अपनी विदाई यात्रा पर निकले हैं शिवराज सिंह: आलोक अग्रवाल; आप के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की 14 साल के काल को बताया कुशासन और लूट का शासन | New India Times​आम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को उनकी विदाई यात्रा करार देते हुए कहा है कि भाजपा के 14 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और लूट को जनता समझ चुकी है और प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर शिवराज सिंह खुद अपनी विदाई यात्रा पर निकले हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने इस यात्रा को जन आशीर्वाद का नाम तो दिया है, लेकिन क्या इसमें वे उन 5 किसान परिवारों का आशीर्वाद ले रहे हैं जो कृषि नीतियों के कारण रोज आत्महत्या कर रहे हैं? क्या शिवराज सिंह उन 92 बच्चों के माता-पिता का आशीर्वाद चाह रहे हैं, जिनके बच्चे हर रोज कुपोषण के कारण मारे जा रहे हैं? क्या शिवराज सिंह उन 2 बेरोजगार युवकों का आशीर्वाद मांग रहे हैं, जो काम के अभाव में हर रोज खुदकुशी करते हैं? क्या शिवराज सिंह उन 40 लाख परिवारों से आशीर्वाद मांग रहे हैं, जो हर रोज पीने के पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर तक जाते हैं? क्या वे उन 43 लाख परिवारों से आशीर्वाद मांग रहे हैं, जिनके घरों में बिजली न पहुंचने के कारण अंधेरा है? 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी बदहाली, बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार और मूलभूत सुविधाओं से दूर है। प्रदेश की जनता को बीते 14 सालों में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जिसकी बदौलत वह भाजपा सरकार को एक और मौका दे। इसलिए शिवराज सिंह की यह यात्रा महज जनता के पैसे की बर्बादी है और यह उनकी विदाई यात्रा साबित होगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article