मध्य प्रदेश में आप के चुनावी कैंपेन के लिए देश भर में उत्साह, पूर्व वाइस एडमिरल समेत कई लोग बनना चाहते हैं चुनाव अभियान का हिस्सा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर जारी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल/ नई दिल्ली, NIT; ​
मध्य प्रदेश में आप के चुनावी कैंपेन के लिए देश भर में उत्साह, पूर्व वाइस एडमिरल समेत कई लोग बनना चाहते हैं चुनाव अभियान का हिस्सा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर जारी | New India Timesआम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल मध्य प्रदेश में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली में कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। श्री अग्रवाल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी राजनीतिक व्यवस्था बदलने का महत्वपूर्ण काम करेगी। श्री अग्रवाल ने दिल्ली में मध्य प्रदेश में चुनावी रणनीति से लेकर विभिन्न टीमों से भी मुलाकात की। ​
मध्य प्रदेश में आप के चुनावी कैंपेन के लिए देश भर में उत्साह, पूर्व वाइस एडमिरल समेत कई लोग बनना चाहते हैं चुनाव अभियान का हिस्सा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर जारी | New India Timesआम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार देश भर से सम्मानित व्यक्ति श्री अग्रवाल के नेतृत्व में लड़े जाने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हर घर जाकर काम करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में श्री अग्रवाल को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तो संदेश आ ही रहे हैं, विभिन्न क्षेत्रों और गणमान्य नागरिकों की ओर से चुनावी तैयारियों में काम करने के लिए भी समय देने की बात कही जा रहा है। इसी क्रम में ट्विटर पर पूर्व वाइस एडमिरल इंद्रशील सी राव ने लिखा है, “मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है और यहां सभी राज्यों से आसानी से आवागमन किया जा सकता है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर तक जाएंगे। हमें केवल चुनावी कार्य की जरूरत है और कृपया हमें बताएं कि हमें किस बूथ और क्षेत्र में काम करना है। हर कार्यकर्ता चुनाव के पहले के प्रचार अभियान में 7 से 10 दिन तक प्रदेश में व्यतित करेगा।” श्री राव के ट्वीट पर उन्हें धन्यवाद देते हुए श्री अग्रवाल ने लिखा है कि यह जज्बा हमें भ्रष्ट व्यवस्था से लडऩे की प्रेरणा और शक्ति देता है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article