दहेज में कार न देने पर विवाहिता को दी गई जहर, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times

गुलजार अहमद, मैनपुरी (यूपी), NIT; 

दहेज में कार न देने पर विवाहिता को दी गई जहर, पुलिस थाने में मामला दर्ज | New India Times​दहेज में बोलेरो कार न दिए जाने पर पति व ससुरालीजनों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया और जब वह किसी तरह बच गयी तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया मजबूरन विवाहिता अपनी 8 माह की बच्ची के साथ अपने मायके रहने लगी। जब उसने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से शिकायत की तो पति व ससुरालियों ने उसके मायके पहुंचकर उसे मारापीटा और तमंचे के बल पर उससे उसकी 8 माह की बच्ची को भी छीनकर ले गये जिसकी तहरीर पीड़िता ने कमालगंज थाने में दी है। जिस पर कमालगंज।पुलिस पीड़िता को साथ लेकर थाना कोतवाली भोगांव पहुंची तथा भोगांव पुलिस की मदद से उसकी 8 माह की बच्ची को वापस दिलाया। पीड़िता अपनी बच्ची को लेकर वापस अपने मायके लौट गई।

जानकारी के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के ग्राम बलीपुर निवासी श्यामा देवी पुत्री लेखराज ने कमालगंज थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी विगत 2015 में पंकज कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह उर्फ गब्बर निवासी लालपुर थाना भोगांव के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति किसी अन्य युवती से प्रेम करता है। परिवार वालों के दबाब में उसने उससे शादी कर ली थी लेकिन किसी तरह छुटकारा पाने के लिए उसे परेशान करने लगा और दहेज में बोलेरो कार की मांग करने लगा। इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया लेकिन पति व ससुरालियों ससुर रविन्द्र उर्फ गब्बर, सास कुसमा देवी, देवर विशाल व कौशल उसके पति का सहयोग करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वो लोग नहीं माने और एक षडयंत्र के तहत उसे जहर देकर मारने का भी प्रयास किया लेकिन किसी तरह वह बच गयी। विगत एक जून 2018 को पति व ससुरालियों ने उससे जेवर आदि छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में अपनी 8 माह की पुत्री ओजस्वी के साथ रह रही थी। इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया था। 
विगत 20 जून को उसका पति सास ससुर व देवर दो अन्य साथियों के साथ कार से उसके मायके आये और घर मे घुसकर गाली गलौज करने लगे। बोले कि पुलिस से शिकायत करती है और इतना कहते ही मारना पीटना शुरू कर दिया। जब उसके पिता व बहने बचाने आयीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। पास पड़ोस के लोगों को आता देख उक्त लोग तमंचे के बल पर उसकी आठ माह की पुत्री को उससे छीनकर कार से भाग गए। पीड़ित मां द्वारा पुत्री को वापस दिलाये जाने की शिकायत पर थाना कमालगंज पुलिस शनिवार को पीड़िता को लेकर थाना भोगांव पहुंची। जहां भोगांव पुलिस ने आठ माह की पुत्री को उसकी मां से मिलाया। पुत्री को पाकर मां की आंखे छलक आयीं और वह अपनी पुत्री को सीने से चिपटाकर अपने मायके वापस चली गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article