भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT;
सनातन धर्म के नेक उद्देश्यो को आगे बढ़ाते हुए गौ सेवार्थ कार्यो में अग्रणी विश्व हिंदू सेना अपने सार्थक उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ रही है और आम हिन्दू का जुड़ाव विश्व हिंदू सेना से बढ़ रहा है।
विश्व हिंदू सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती डॉ रेखा गुज्जर की अनुसंशा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला जोशी ने प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए समाज सेवा कार्यो में सक्रिय सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती पूनम खंगारोत को विश्व हिंदू सेना में प्रदेश महा मंत्री की जिमेवारी सुपुर्द कर धर्म ध्वजा को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है की विश्व हिंदू सेना में नव नियुक्त प्रदेश महा मंत्री पूनम खंगारोत समाज सेवा कार्यो में अग्रणी शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं। आप द्वारा किताब घर नाम से संस्था संचालित की जाती है, वही आप रोटी बैक , रक्तदान टीम सहित कई नेक कार्यो से जुडी हुई हैं। आपके विश्व हिंदू सेना में महा मंत्री बनने पर कई सगठनों और समाजिक बन्धुओं ने बधाई दी है।
