वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में आज दिनांक 8 जून को राजकीय पशु चिकित्सालय गोला में प्रातः 8:00 बजे राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री एडवोकेट के पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण मिशन के तहत अतिथि के तौर पर सदस्य जिला पंचायत प्रहलाद पटेल सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पांच वृक्ष नीम के लगाकर मौजूद बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से अपील की, कि नीम का पेड़ हमारी जीवन शैली को स्वस्थ और निरोगी बनाता है, नीम के पत्ती से लेकर पेड़ से पूरे औषधीय गुण मिलते हैं, हम सबका दायित्व बनता है अपनी सांसों को स्वच्छ हवा मिलने के लिए अपने-अपने घरों पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।
इस कार्यक्रम में पारस प्रसाद मिश्रा, मकरंद सिंह एडवोकेट ,डॉक्टर फारुख , श्याम गुप्ता, गोपाल राजपूत ,सभी ने सहभागिता निभाते हुए अग्निहोत्री जी के द्वारा चलाए गए मिशन को समर्थन दिया।
