द्वय फर्जी प्रसुति अस्पताल चलाने पर जिलाधिकारी भदोही ने उपजिलाधिकारी औराई को दिया सीज करने का आदेश | New India Times

राहुल यादव, भदोही (यूपी), NIT; 

द्वय फर्जी प्रसुति अस्पताल चलाने पर जिलाधिकारी भदोही ने उपजिलाधिकारी औराई को दिया सीज करने का आदेश | New India Times​स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार भले ही गम्भीर हो लेकिन जिले का स्वास्थ्य महकमा संजीदा नहीं है। सरकार भले ही स्वास्थ्य विभाग में सुधार की बात कहकर अपनी पीठ थपथपाये लेकिन भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी अपनी नीति में परिवर्तन लाने के मूड में नहीं है l यह कहानी केवल स्वास्थ्य विभाग की नही है कमोवेश एक जैसी स्थिति हर विभाग में देखने को मिल रही है l इसकी ताजा उदाहरण भदोही जिले में देखने को मिला है, जहां बिना पंजीकरण के मनमाने ढंग से क्लीनिक खोलकर आम जनता को डॉक्टर रूपी देवता बनकर दानव लूट रहे हैं, विभाग सब कुछ जानते हुये भी अंजान बनी हुई है और शिकायत होने पर आरोपी पर कार्यवाही की बात की जाती है, यह सभी विभागों की आम बात हो गई है।​

द्वय फर्जी प्रसुति अस्पताल चलाने पर जिलाधिकारी भदोही ने उपजिलाधिकारी औराई को दिया सीज करने का आदेश | New India Times​मालूम हो कि अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने भदोही के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की थी कि औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहर पर स्थित आदर्श पाली क्लीनिक व वन्दना नर्सिंग होम मगैनीभरोसगंज महाराजगंज में बिना पंजीकरण के ही संचालित है, जबकि द्वय संचालनकर्ता के द्वारा क्लीनिक के बोर्ड पर फर्जी पंजीकरण नंबर लिखकर सबके आंखों में धूॅल झोका जा रहा था। ​
द्वय फर्जी प्रसुति अस्पताल चलाने पर जिलाधिकारी भदोही ने उपजिलाधिकारी औराई को दिया सीज करने का आदेश | New India Timesउक्त प्रबन्धकों के द्वारा वाराणसी से आयुर्वेद और भदोही से होमियोपैथी का पंजीकरण कराया था और उसकी भी समय सीमा समाप्त हो चुकी है, जबकि उक्त क्लीनिक पर आयुर्वेद व होमियोपैथ को धता बताकर एलोपैथिक विधि से लोगों का उपचार किया जाता है, हद तो तब हो जाती है जब यहां महिलाओं के प्रसुति व आपरेशन के कार्य को धडल्ले से अंजाम दिया जाता हैl शिकायत को संज्ञान में लेते हुये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच में आरोप सच पाया व व्यापक पैमाने पर गडबडी पाई और द्वय प्रबंधकों को जबाब देने के लिये नोटिस भेजने के उपरान्त भी किसी भी प्रकार का जवाब ना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही के द्वारा उक्त द्वय अवैध क्लीनिंक के संचालनकर्ता के खिलाफ थाना औराई में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा पंजीकरण कराने के उपरांत भी उक्त संचालनकर्ताओ के द्वारा क्लीनिंक ना बन्द करने पर जिलाधिकारी भदोही के आदेशोपरान्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी भदोही के द्वारा सीज करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया, जिसके क्रम में जिलाधिकारी भदोही ने उक्त द्वय अवैधानिक हास्पिटल को सीज करने हेतु उपजिलाधिकारी औराई को निर्देशित किया हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article