जो सड़कों पर उतरेगा, जनता के बीच जाएगा, उसी को मिलेगा टिकट, मंदसौर में किसान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी नसीहत | New India Times

संदीप शुक्ला, मंदसौर/ग्वालियर (मप्र), NIT; ​जो सड़कों पर उतरेगा, जनता के बीच जाएगा, उसी को मिलेगा टिकट, मंदसौर में किसान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी नसीहत | New India Timesमध्यप्रदेश में किसानों की बरसी पर मंदसौर पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो मध्यप्रदेश का नेता और कार्यक्रर्ता जनता के बीच जाकर काम करेगा उसे ही आगे टिकट दिया जाएगा। यह मेरा एमपी कांग्रेस के नेता और जनता को मैसेज है। 

किसानों की सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। एमपी में कांग्रेस का जो नेता सड़कों पर उतरेगा, जो जनता के बीच जाएगा, उसी को अगली सरकार में जगह मिलेगी । ये मेरा एमपी कांग्रेस के नेता और जनता को मैसेज है। कांग्रेस एक टीम की तरह चुनाव लड़ेगी। पहले आप देश की जनता और फिर कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी।

राहुल गांधी ने कहा ने कहा कि मेरी जिम्मेदारी पहले देश की जनता, दूसरे पर कांग्रेस कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता रहते हैं। जो सरकार बनेगी उसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पहले नंबर पर होंगे। मैं चाहता हूं आप लोग सड़कों पर उतरें, गांवों में जाएं, जो भी जनता के पास जाएगा, उनसे मिलेगा उनकी ही मध्यप्रदेश में अगली सरकार बनेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article