जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा अवैध शराब व अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा अवैध शराब व अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी | New India Times उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के दौरान 175 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 6 वांछित अभियुक्तों व 9 वारंटियों की गिरफ्तारी भी की गई है।

 पुलिस अधीक्षक खीरी रामलाल वर्मा ने मीडिया को बताया कि “थाना फूलबेहड़” में शिवपाल को 20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

 “थाना तिकुनिया” में पुलिस द्वारा गजन सिंह को 20 लीo अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

 “थाना मोहम्मदी” में पुलिस द्वारा दिनेश को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

 “थाना पसगवां” की पुलिस द्वारा अंकित व कमलेश और हजारीलाल व मोहम्मद अहमद सभी को 20 -20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

” थाना संपूर्णानगर”पुलिस द्वारा अजय कुमार को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article