वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बरवर नगर पंचायत में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का आयोजन किया गया। मिशन की शुरूआत चेयरपर्सन नसरीन बानो ने फीता काटकर की। इस मिशन में नगर के कुल 1639 परिवारों को लाभ मिलेगा।
मौके पर मौजूद चेयरमैन,सभाषदों एवं डॉक्टरों की टीम ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 की सूची में पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ रविन्द्र शर्मा, पीएचसी प्रभारी डॉ0 प्रमोद वर्मा,सीएचसी प्रभारी गौरव खन्ना ,माया प्रकाश,सीजे सिंह,गोविंद रावत,राजेन्द्र कुमार ,वागीश कुमार चेयरमैन पति मिर्जा शाहिद बेग,रमाकांत बाबू राहुल समेत समस्त सभाषद उपस्थित रहे।
