आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके पुण्यतिथी पर किया गया याद | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके पुण्यतिथी पर किया गया याद | New India Times​आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर नेहरू चतुष्पथ पर प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए प्रदीप जैन “अदित्य” (पूर्व मंत्री) ने कहा कि नेहरू जी ने आर्थिक सुधार के लिए आवश्यक कार्य कर देश को नयी दिशा देने का काम किया। बृजेन्द्र व्यास (पूर्व विधायक) ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू जी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इम्तियाज़ हुसैन (शहर अध्यक्ष) ने नेहरू जी के संघर्षों से प्रेरित होने का आह्वान किया। एस. नोमान (एनएसयूआई प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर) ने बताया कि नेहरू जी का बच्चों के प्रति असीम स्नेह था। इसलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। अरविन्द बबलू (सभासद) ने उनके साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सदैव एकता का सन्देश देते थे। उनके पदचिन्हों से भाईचारे की मंज़िल पर पहुँचने का मार्ग प्रशस्त होता है। अब्दुल जाबिर (सभासद) ने उनकी वसुधैव कुटुम्बकम की नीति को सराहा। इस दौरान अफ़ज़ाल हुसैन, आरिफ़ सलीम, फारूख शेख, महमूद मंसूरी, नीता अग्रवाल, आफ़ताब खान, सरल भदौरिया, सुनल अग्रवाल, शहनवाज़ खान आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article