जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आज़मगढ़ (यूपी), NIT;
रेशम नगरी मुबारकपुर के हुसैनाबाद स्थित क्षेत्र का सब से प्रतिष्ठित मुबारकपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस) का सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडियट का रिज़ल्ट जहां शतप्रतिशत रहा है वहीं सीपीएस की छात्रा शमहा ने 90 % अंक प्राप्त कर टॉप किया है। समहा ने सीपीएस स्कूल के साथ साथ अपने परिजनों का भी नाम रौशन किया है।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संस्थापक व चैयरमैन अयाज़ अहमद खां साहब व डायरेक्टर नवाज़ अहमद खां व प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने बताया कि स्कूल में विज्ञान वर्ग में 27 छात्रों में से 25 छात्र पास हुए हैं। विद्यालय का परीक्षाफल 93% रहा है।
विद्यालय ने रश्मि जायसवाल ने हिंदी में 97% एवं शारीरिक शिक्षा में 87% , शमहा ने हिंदी में 94% रसायन विज्ञान में 92% जीव विज्ञान में 90% एवं भौतिक विज्ञान में 87%, मलीहा इमरान ने जीव विज्ञान में 93%, माहम फातिमा ने जीव विज्ञान में 92%, ज़ुबिया आयशा ने जीव विज्ञान में 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल के संस्थापक व चैयरमैन अयाज़ अहमद खां, डायरेक्टर नवाज़ अहमद खां व प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने विद्यालय व जनपद के सभी सफल छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
