अशोक कुमार वर्मा ने संभाला ग्वालियर जिले के कलेक्टर का पदभार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

अशोक कुमार वर्मा ने संभाला ग्वालियर जिले के कलेक्टर का पदभार | New India Times​भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2004 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा ने ग्वालियर जिले के कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है।

उन्होंने ग्वालियर के 41 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री वर्मा इससे पहले खरगौन में जिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर गेंहूँ , चना, सरसों व मसूर उपार्जन, पेयजल व्यवस्था तथा सरकार की अन्य उच्च प्रथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही नगर निगम आयुक्त से शहर की पेयजल व्यवस्था और स्मार्ट सिटी सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही नगर निगम आयुक्त के साथ शहर भ्रमण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। साथ ही विकास कार्यों को और गति देने के प्रयास किए जाएंगे। 

इस अवसर नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिवम वर्मा एवं अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.