दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;
इलाहाबाद में बेखौफ बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मारने के बाद लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। आनन फ़ानन मे व्यापारी कोएसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज़ के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशों ने सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम देकर आसानी से फ़रार हो गए। सराफा व्यापारी को घर से शॉप जाते वक़्त फूलपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर इलाक़े में गोली मारी गई।
