जिलाधिकारी ने ग्रामसभा कन्धईमधुपुर में लगायी चौपाल और सुनी लोगों की समस्याएं | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​जिलाधिकारी ने ग्रामसभा कन्धईमधुपुर में लगायी चौपाल और सुनी लोगों की समस्याएं | New India Timesमुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार ने बुधवार को ग्रामसभा कन्धईमधुपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने चौपाल में राशन कार्ड के सम्बन्ध में ग्रामवासियों से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड बने हुये हैं और राशन का बराबर वितरण हो रहा है। चौपाल में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक कार्डो के सत्यापन में 117 लोग अपात्र पाये गये हैं जिनके निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी और 139 राशन कार्ड पात्र पाये गये हैं जिनका सूची में नाम दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने चौपाल में कहा कि जिनके नाम राशन कार्ड नही बना है और सूची में छूट गये हैं वे अपना नाम कोटेदार के माध्यम से सूची में जुड़वा दें। जिलाधिकारी ने पिछली चौपाल में ओवर टैंक की मरम्मत कराने के निर्देश दिये थे जो पूर्ण कर लिये गये हैं। ​जिलाधिकारी ने ग्रामसभा कन्धईमधुपुर में लगायी चौपाल और सुनी लोगों की समस्याएं | New India Timesचौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामसभा कन्धईमधुपुर के अन्तर्गत 18 मजरों में 55 लाख रूपये की पाइप पेयजल योजना बनायी जा रही है और पानी का उपयोग अच्छी तरीके किया जाये। उन्होने कहा कि जो भी इसका कनेक्शन लें वे इसका पैसा ग्राम पंचायत खाते में जमा कर दें जिससे कोई खराबी आने पर उसी पैसे से उसकी मरम्मत करायी जा सके। उन्होने यह भी कहा कि जो पाइप पेयजल योजनायें चल रही है उसे एक सप्ताह के अन्दर पूरा कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम में कैम्प लगाकर विद्युत कनेक्शन, जर्जर तार की मरम्मत को पूर्ण कर लिया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चौपाल में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी प्राप्त की कि तो उनके द्वारा बताया गया कि 9 लाभार्थी के शौचालय पूर्ण की स्थिति है और 500 शौचालय का पैसा खाते में भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जो भी शौचालय निर्माण कराये जा रहे है उसे 15 दिन के अन्दर पूर्ण कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने पेंशन योजना के सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि वृद्धावस्था पेंशन के अन्तर्गत 161 लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है और 141 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है तथा इसके अलावा 65 दिव्यांगो को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है एवं 3 दिव्यांग को और चिन्हित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो दिव्यांग अभी बचे हुये है उनके सत्यापन की कार्यवाही चल रही है और सत्यापन के बाद उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा। चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामसभा कन्धईमधुपुर के अन्तर्गत जितने भी विद्यालय है उनकी बाउण्ड्री करा दी जाये। चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से जानकारी ली कि खसरा का टीका समय-समय पर लगाया जाता है तो ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि खसरा का टीका बराबर लगाया जाता है। पिछली चौपाल में जिलाधिकारी द्वारा जो अधिकारियों को जो निर्देश दिये गये थे उनमें काफी सुधार देखा गया। अन्त में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचे।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article