जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​
जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा की हत्या के आरोपी शिवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में जिला पंचायत सदस्य के आरोपी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा उसे ब्लैकमेल कर रही थी, उसकी दोस्ती जिला पंचायत सदस्य से थी जो बाद में उसे इस बात के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। शुक्रवार की रात को वह उससे बात करने गया था, लेकिन किरण वर्मा की बातों से वह भड़क गया। इसके बाद उसने उसे गोली मार दी। 

मिली जानकारी के अनुसार चंदन चौकी क्षेत्र के गांव परसिया निवासी जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा फोन से कुछ महीना पहले मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव हरनहा निवासी शिवेंद्र सिंह के संपर्क में आ गई थी। बाद में दोनों में बात होने लगी। बताया जाता है कि इन दिनों जिला पंचायत सदस्य किरण तीन माह की गर्भवती थी। उसके पति अमर सिंह कहना था कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। इसी विवाद को निपटाने के लिए शुक्रवार की शाम किरण उसका पति अमर और आरोपी शिवेंद्र लखीमपुर शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में जमा हुए। यहीं उनके बीच बहस हुई।धीरे-धीरे नौबत मारपीट तक आ गई। पहले तीनों के बीच मारपीट हुई और बाद में आरोप है कि शिवेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को निकालकर गोलियां चला दी। इसमें दो गोलियां किरण वर्मा को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में किरण का पति अमर सिंह भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको भी हल्की चोटें आई हैं। शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम एक महिला जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेशाम हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर सीओ सिटी और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदनचौकी क्षेत्र के गांव परसिया निवासी अमर सिंह की पत्नी किरण वर्मा (35) पलिया दो से जिला पंचायत सदस्य थीं। शुक्रवार को वह अपनी ननद के घर लखीमपुर शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में आई हुई थी।आरोपी शिवेंद्र सिंह निवासी मैगलगंज महिला का जानने वाला है। वह भी किरण के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि वही उनके बीच आपस में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से किरण पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इसमें दो गोली किरण वर्मा को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि महिला गर्भवती है। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ और कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका-ए-वारदात से भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आनन-फानन में घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आई। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने मुआयना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article