वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निघासन पुलिस ने वांछित वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमें कई वांछित वारंटी पकडे गये।
दरोगा व्यास यादव, आरक्षी नीरज चतुर्वेदी, जे.पी. यादव व मृत्युंजय पाण्डेय ने वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया और अभियान के तहत शरीफ पुत्र नबी बख्श, निर्मल पुत्र जोखे, दया शंकर पुत्र मंगू, दिल बहादुर पुत्र जगदीश को गिरफ्तार कर इन सब वारंटियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
