दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
प्रतापगढ़ जिले के बाजारकटरा गुलाब सिंह के बगल के ग्रामसभा जगदीशपुर, थाना जेठवारा में कल पीट पीट कर हत्त्या कर दिया गया था जिसके विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम किया। वही मृतक गौरीशंकर के अंतिम संस्कार में पहुंचे विधायक विश्वनाथगंज डाॅ. आर.के. वर्मा ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक गौरीशंकर जी की कमी तो नहीं पूरी की जा सकती किंतु इस दुःख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ हैं, उन्हें न्याय मिलेगा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं और अन्य अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
पीड़ित परिजनों को शासन द्वारा 5 लाख रु. की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
विवादित जमीन के जल्द निस्तारण का दिए निर्देश दिए गए हैं। संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करवा कर पीड़ितों को कब्ज़ा दिलाने के निर्देश और विधायक के द्वारा कार्यवाही की बात के बाद स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए।
