सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने निर्माणाधीन "आल इज़ वेल अस्पताल" का किया निरीक्षण, संचालक आनंद प्रकाश चौकसे के प्रयासों की प्रशंसा की | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने निर्माणाधीन "आल इज़ वेल अस्पताल" का किया निरीक्षण, संचालक आनंद प्रकाश चौकसे के प्रयासों की प्रशंसा की | New India Timesमेक्रो विज़न अकादमी नामक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान के माध्यम से विश्व मानचित्र पर बुरहानपुर नगर को ख्याति एवं प्रसिद्धी दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले आनंद प्रकाश चौकसे, उक्त स्कूल परिसर में ही 370 बेड का आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं से युक्त आल इज वेल हॉस्पिटल का निर्माण कर रहे हैं, जिसका निरीक्षण आज एक दिवसीय बुरहानपुर प्रवास पर आए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने किया। माना जा रहा है, कि मध्यप्रदेश के सभी निजी हॉस्पिटल में यह सबसे बड़ा चिकित्सालय होगा।निरीक्षण के दौरान श्री आनंद प्रकाश चौकसे एवं श्री सुमित बोरले ने सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को सारी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। यहां बड़े से बडे अपघात के समय तत्काल सुविधाए उपलब्ध होगी। हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.