दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 
महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्र में पुरुषों के समान ही है, देश से लेकर विदेश तक महिलाएं पूरे संसार में अपना परचम लहरा रही हैं। आज समभाव सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तावित गीता आईटीआई कैंपस में समभाव महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भर होने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा समभाव सेवा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई के कार्यक्रम के बारे में भी उपस्थित लड़कियों और महिलाओं को को बताया गया। वही महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के प्रयास में प्रतापगढ़ से आई महिला प्रशिक्षक रेनू मिश्रा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक इंजीनियर उमाकांत पांडे ने बताया कि उक्त कैंपस में ही एफडीडीआई द्वारा फुटवेयर डिजाइनिंग एवं सिलाई का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें महिलाएं एवं लड़कियां निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
संस्था के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में संपूर्ण रूप से सक्रिय हैं और महिलाएं किसी भी प्रकार का कोई भी जुर्म ना सहें, उसी कड़ी में रामकरण यादव , ख्वाजा अजय यादव आदि सभी ने कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे।
